Skip to content

शनि मंदिर में हुई चोरी का हुआ खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल–

 सक्ति/सक्ति पुलिस ने गणेशवन तालाब स्थित शनि मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है,दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने बीते 27 जुलाई की सुबह मंदिर खोलने पर सीसीटीवी मॉनिटर, कांसे की थालियां, दानपात्र में रखे सिक्के, नगद राशि तथा पूजा सामग्री सहित करीब 8,200/- मूल्य का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,
पुलिस जांच में पता चला कि चोर हवनकुंड के ऊपर बनी धुआं निकासी की खिड़की का टीन हटाकर मंदिर के अंदर घुसे थे,

मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने संदेह के आधार पर अरमान खान उर्फ छोटू से पूछताछ की, पूछताछ में उसने अपने साथी दिलीप कुमार यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया,

आरोपियों ने बताया कि दोनों की पहचान पहले जेल में हुई थी, पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने मंदिर में चोरी की योजना बनाई,वारदात के दौरान अरमान खान मंदिर के अंदर घुसकर सीसीटीवी मॉनिटर, नगदी, सिक्के और अन्य सामान लेकर फरार हो गया,

जबकि दिलीप कुमार यादव बाहर निगरानी करता रहा, चोरी की नगदी दोनों ने शराब पीने और अन्य खर्चों में खर्च कर दी, पुलिस ने आरोपी अरमान खान की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर जब्त कर लिया,

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया..