Skip to content

बाड़ी में बिछाए करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से युवक की मौत,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

सक्ती /सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध रूप से विद्युत तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किए जाने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिन 15 सितंबर को सुबह रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चन्द्रशेखर चन्द्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंच गया था।

मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए लोहे की तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डभरा पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की, पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान ये बात सामने आया कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मृत्यु विद्युत करंट लगने से होना पाया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई,पूछताछ के दौरान आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा ने विद्युत तार में करंट प्रवाहित किए जाने की बात स्वीकार की,पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है…