Skip to content

पुलिस गई थी तो लापता लड़की की तलाश में,लेकिन उसके हाथ लग गया देह व्यापार का अड्डा…

कवर्धा/कवर्धा पुलिस के हाथ एक अनोखा मामला सामने आया है, दरअसल पुलिस को सरगुजा से लापता एक युवती की तलाश थी, पुलिस को लापता युवती के इसी इलाके में होने की सूचना मिली थी,लेकिन जब कवर्धा पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि यहां मामला ही कुछ और है वहां पुलिस को तीन युवतियां और युवक संदिग्ध हालात में मिले, वहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था,

 दरअसल सरगुजा से लापता युवती की तलाश के दौरान कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस को घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर नामक व्यक्ति के घर संदिग्ध परिस्थितियों में 3 युवतियां और 1 युवक मिले, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में जो प्रारम्भिक जानकारी मिली उसने पुलिस के होश उड़ा दिए, पता चला कि किरण पनागर के घर में देह व्यापार का गोरखधंधा फल फूल रहा था। पुलिस ने मौके से तीन युवती और एक युवक को हिरासत में लिया और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला गुमशुदगी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।