कवर्धा/कवर्धा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है,यहाँ लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में एक 32 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है,मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बिलेसिया छेदिया (32 वर्ष) के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी,जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव खेत में बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची,शव की स्थिति को देखते हुए तत्काल फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया,पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- शव पर सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट के निशान हैं।
- नग्न अवस्था में शव मिलने के कारण पुलिस इसे दुष्कर्म और हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है।
- आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी शुरू कर दी है।




