Skip to content

बारात में नाचने को लेकर हुआ चाकूबाजी,घायल युवक ने तोड़ा दम…

राजनांदगांव जिला में डोंगरगढ़ के रामाटोला गांव में शादी समारोह अचानक खून-खराबे में बदल गया,यहाँ 20 वर्षीय योमिश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है,घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है, यहाँ शादी का माहौल था ढोल-नगाड़े बज रहे थे,लोग ख़ुशी में नाच रहे थे,फिर अचानक माहौल पलटा और तेज बहस शुरू हुई और फिर शुरू हुआ चाकूबाजी???

मिली जानकारी केअनुसार यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है,प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला हिंसा तक पहुंच गया, जिसमे एक की मौके पर मौत हो गई,वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,उसकी हालत को लेकर अभी स्पष्ट अपडेट नहीं है, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद रामाटोला गांव में तनाव का माहौल है गलियां शांत हैं। लोग घरों में सिमटे हुए बातचीत धीमी आवाज में हो रही है,एक स्थानीय निवासी ने बताया, “शादी में ऐसा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था, सब कुछ कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया,,,,