Skip to content

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी पुलिस के गिरफ्त में,चंद्रवंशी के खिलाफ लगे है यौन शोषण के गंभीर आरोप…

कवर्धा/कबीरधाम जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,रवि चंद्रवंशी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़े, जब वह अपनी शादी के लिए कार्ड बांटने निकले थे, उनकी इस गिरफ्तारी से एक तरफ राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है,

दरअसल रवि चंद्रवंशी के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे है जिसकी पुलिस जांच कर रही थी, शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में थी,इस बीच शनिवार को जब वे अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे और कार्ड बांट रहे थे, तभी कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

रवि चंद्रवंशी की शादी की तारीख नजदीक थी और वे पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए थे,रिश्तेदारों और समर्थकों में निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे थे, लेकिन अचानक हुई इस गिरफ्तारी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया,गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे थाना लाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है,,,,