बरेली /बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक युवती के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है, जिसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है,परिजनों का आरोप है कि युवती घर से जाते समय नकदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 20 वर्षीय युवती का भोजीपुरा क्षेत्र के धौरा टांडा निवासी युवक राकेश के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

युवती युवक के फोन कॉल के बाद युवती के पिता को इस रिश्ते की जानकारी हुई, इसके बाद परिवार में इस संबंध को लेकर तनाव की स्थिति बन गई,परिजनों ने बताया कि उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की और बताया कि उसकी शादी पहले से कहीं और तय की जा चुकी है। पिता ने उसे अपनी बात पहले बताने को कहा, लेकिन युवती इस बात से सहमत नहीं थी।
इसी बीच 23 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे युवती किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी,काफी तलाश के बावजूद जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पिता का आरोप है कि युवती घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल और सोने का मंगलसूत्र लेकर गई है,
स्थानीय लोगों ने भी युवती को युवक के साथ जाते हुए देखने की बात कही है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है।




