बालोद /बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने अकेले देखकर गंदा काम करने का किया प्रयास,आरोपी बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और करने लगा छेड़छाड़,लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली.
मिली जानकारी के अनुसार घटना पुरूर थाना इलाके का है,बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी. इस दौरान दुकान पर मौजूद अधेड़ दुकानदार की अन्दर का हैवान गया,

उसने नाबालिग को आईक्रीम देने के बहाने घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा, आरोपी की नियत भापकर किसी तरह बच्ची बचकर भाग निकली और उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी,जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दी,
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया,आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मामले में एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने आया था, परिजनों ने शिकायत दी थी. पुलिस ने आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि पीड़िता सजक थी इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई,छोटे बच्चों में जागरूकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने के लिए पहल की जा रही है….



