Skip to content

जयमाला की रस्म के बीच हो गया ये कांड-गोली लगने के बाद दुल्हन ने कहा ‘हमको दीनबंधु ने गोली मार दी…

बिहार /विवाह घर में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला की रस्म हो रही हो और शादी की खुशी में सब झूम रहे थे,ऐसे में अचानक कोई आए और दुल्हन को गोली मारकर निकल जाए तो आप क्या कहेंगे??? दरअसल बिहार के बक्सर जिले से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था,

दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर थे तभी लोगों के बीच से एक सिरफिरा आया और दुल्हन के पास जाकर उसे गोली मार दी,गोली लगने के बाद जहां दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी तो वहीं अचानक इस सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,बताया जा रहा है कि गोली लगने के तुरंत बाद घायल दुल्हन को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया गया।

लेकिन वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया,दुल्हन अभी अस्पताल में और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, दुल्हन ने गोली लगने के तुरंत बाद कहा था कि ‘हमको दीनबंधु ने गोली मारी है’, वहीं लोगों ने बताया कि हत्यारा चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया था और गोली मारकर भाग गया,दुल्हन की बारात यूपी के बलिया से आई थी,

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं,आसपास रिश्तेदार हैं.. म्यूजिक बज रहा है.. लोगों का खुशी से भरा शोर गूंज रहा है.. वहीं दूल्हा-दुल्हन को तिलक लगाकर आरती उतारी जा रही है तभी अचानक एक युवक स्टेज पर आगे की तरफ आता है और स्टेज के पास खड़े होकर पिस्तौल से दुल्हन को गोली मार देता है।

गोली सीधा दुल्हन के पेट में लगती है वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है,पीड़िता की शादी कहीं और तय हो गई जिसे आरोपी युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने यह कदम उठाया,पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।