यूपी / यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं और इस बीच सोशल मीडिया पर एक छात्र की आंसर शीट ने सबका ध्यान खींच लिया है. समाजशास्त्र (Sociology) के पेपर में एक छात्र ने जवाब लिखने की बजाय कुछ ऐसा किया जिसे पढ़कर टीचर से लेकर नेटिजन्स तक की हंसी नहीं रुक रही है.

छात्र ने अपनी आंसर शीट में 100 रुपये का नोट डाल दिया और साथ में एक मजेदार नोट लिखा. आंसर शीट में जवाब की जगह कई तरह के मंत्र और फनी लाइन्स लिखे हुए थे. लोग इस आंसर शीट को देख लोटपोट हो रहे हैं.
वायरल हुआ आंसर शीट– यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे शेयर करते हुए लिख रहे हैं – “एग्जाम का असली मंत्र यही है!” या “पढ़ाई से ज्यादा दुआएं काम आती हैं!” कुछ यूजर्स तो मजाक में कह रहे हैं कि “अगर 100 में पास नहीं हुआ तो अगली बार 500 डाल देंगे!”यह घटना कोई नई नहीं है. यूपी बोर्ड में पहले भी कई बार आंसर शीट्स में नोट मिलने की खबरें आई हैं.
2018 में फिरोजाबाद के एक कॉलेज में जांच के दौरान कई कॉपियों से 50-100 रुपये के नोट निकले थे. छात्रों ने नोट के साथ लिखा था – “सर, ये आपके लिए, बस नंबर बढ़ा दीजिए.” उस समय भी टीचर्स हैरान रह गए थे. इसी तरह 2019-2020 में भी ऐसे मामले सामने आए, जहां छात्रों ने भावुक अपील की – “मम्मी-पापा का सपना है, पास कर दीजिए.”
देखें-वीडियो




