Skip to content

प्यार का विरोध करने पर भड़की बेटी,मां-बाप के साथ सगी बहन को भी उतारा मौत के घाट…

विविध /कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को तार-तार कर दिया है, यहां एक बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता और मासूम बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।
आरोपी बेटी श्वेता पिछले दो महीने से अपने प्रेमी केनेथ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जिसका उसका परिवार लगातार विरोध कर रहा था, वारदात के दिन जब श्वेता और उसका बॉयफ्रेंड घर पहुंचे तो इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से और सनक में अंधी हो चुकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता सोमा सुंदर, मां मुथु लक्ष्मी और अपनी 19 साल की सगी बहन सुप्रिया पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए और तीनों को मौत की नींद सुला दिया।
इस तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि कोई अपनी ही रगों में दौड़ने वाले खून का इस कदर प्यासा कैसे हो सकता है ?