Skip to content

गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने की ख़ुदकुशी, मृतक की पहचान मुकेश पटेल निवासी ग्राम टेमर के रूप में हुई…

सक्ती /गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने की ख़ुदकुशी, मृतक की पहचान मुकेश पटेल निवासी ग्राम टेमर के रूप में हुई है, मिली जानकारी के अनुसार युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी कर अचानक ट्रैक पर खड़े होकर सामने से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर पटरी पर गिर पड़ा और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी,वही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे निजी एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत अत्यंत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया, हालांकि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया,मृतक की पहचान ग्राम टेमर निवासी मुकेश पटेल (28 वर्ष) के रूप में हुई है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है, अभी तक युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है,वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।