कोरबा | 22 जनवरी 2026
थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में दर्ज अपराध क्रमांक 761/2025 के तहत एक गंभीर जबरन दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी किशन चौहान उर्फ सोनू, पिता स्वर्गीय चैतराम चौहान, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी कांशीनगर वार्ड क्रमांक 22, थाना सिविल लाइन रामपुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में उल्लेख है कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अलग-अलग तिथियों में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल विवेचना प्रारंभ की। इस दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में कराया गया, आवश्यक कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी की तलाश तेज की गई।
दिनांक 22 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने ससुराल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।
पुलिस द्वारा आरोपी को 22 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना आगे जारी है।

Related Articles

नंद घर अभियान को मिलेगा विस्तार, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने किया एमओयू
Jul 20, 2026
आवारा कुत्तों का आतंक-पाचं साल के माशुम को नोच-नोच कर सुला दी मौत की नींद–
Jul 17, 2026
