दुर्ग /दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक़्त शिक्षिका के अपहरण होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,किडनैपर ने महिला के पति को उसका मुँह बंधा फोटो भेज कर 5 लाख फिरौती मांगी है,परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में कराई है,ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र का है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के भिलाई सेक्टर 8 में मुक बधीर बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका राधा साहू पति मुकेश साहू आज सुबह हमेशा की तरह अपने घर से मुक बधीर स्कूल के लिये निकली थी तभी रास्ते में वह किडनैप हो गई,जब राधा स्कूल नहीं पंहुची तब घर पर स्कूल से फोन आया तब उसके स्कूल नहीं पंहुचने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसकी खोज बिन शुरू की थी,
इसी बीच शिक्षिका के मोबाईल फोन से उसके पति मुकेश के पास फोन आया,फोन करने वाले ने राधा का अपहरण करने की बात कहते हुए फिरौती के 5लाख रुपय की मांग की,वहीं राधा का पेड़ से बंधा फोटो भेजा, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देते हुए छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, इधर दिन दहाड़े अपहरण की बात सुनते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबिन शुरू कर दी है,



