दुर्ग /दुर्ग जिले से एक अजीबोगरीब विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है यहाँ समोसा खाते हुए ग्राहक ने दोबारा चटनी मांगा जिस पर भड़ककर दुकानदार ने ग्राहक की पिटाई कर दी, ग्राहक राजेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,यह पूरी घटना जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की बताई जा रही है।

दरअसल राजेश दुबे अपने कुछ दोस्तों के साथ कैलाश नगर के राजू होटल में समोसा खाने के लिए गया था,यहाँ समोसा खाने के बाद उसने दुकानदार से दोबारा चटनी मांगा तो दुकानदार राजू ने चटनी देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज करने लगा, इतना ही नहीं दुकानदार राजू ने राजेश दुबे के साथ जमकर मारपीट भी कर दी,
घटना से आहात राजेश दुबे ने जामुल थाने पहुंचकर दुकानदार राजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



