नई दिल्ली /रामगढ़/झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी शंकर नामक युवक ने अपनी पत्नी खुशबू कुमारी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया,हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशबू को आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है,
दरअसल यह घटना बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान हुई,जहाँ खुशबू कुमारी उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली है,उसने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर शंकर से प्रेम विवाह किया था,दोनों हाल ही में झारखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा पर निकले थे,

लौटते समय पतरातू स्टेशन पार करने के बाद किरीगढ़ा गांव के पास ट्रेन में ही शंकर ने मीठी बातों में फंसाकर खुशबू को ट्रेन के दरवाजे तक ले गया और उसे धक्का दे दिया,खुशबू ने शंकर के पैर पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने बेरहमी से उसे नीचे फेंक दिया,
गांववालों को एक महिला को नाले में पड़े होने की जानकारी मिली तो तुरंत आरपीएफ और रेलवे कर्मचारी आकाश पासवान को सूचना दी,ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से खुशबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया गया, जहां से उसे रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया,डॉक्टरों ने बताया कि महिला की पसलियों में फ्रैक्चर है और पैर में भी गहरी चोटें आई हैं, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है,
होश में आने के बाद खुशबू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने एक साल पहले शंकर से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद से ही शंकर का व्यवहार हिंसक हो गया था और वो आयेदिन वह मारपीट करते हुए मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था,उसने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान शंकर ने उसकी जान लेने की कोशिश की,
खुशबू की बहन ने कहा कि उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी और आज वह इसका खामियाजा भुगत रही है,पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



