बालोद/ बालोद जिले में एक नराधम ने 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों को घूमने के बहाने सुने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म,और इस बारे किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए बच्चियों को दिए 50 रुपए, दरअसल जब पूरा गांव विश्वकर्मा पूजा कर रहा था, इसी बीच आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में ले गया,

जहाँ आरोपी ने खेत में मासूमों से दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने और चुप रहने के लिए 50 रुपए भी दिए,परन्तु घटना के बाद डरी सहमी बच्चियों ने अपने परिवार को अपने साथ हुए घटना की बात बताई, इसके बाद परिजनों ने गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई,इधर मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था,इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर (36) दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल के कैरियर पर बैठाकर दोनों को गमछे से बांध दिया,इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया,
घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने बच्चियों को 50-50 रुपए भी दिए,बाद में बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, आरोपी मजदूरी करने के साथ अपना खेत भी संभालता है,
घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था, इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मामला सामने आया, इस मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया,
मामले में एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,




