कोरबा / कोरबा शहर में दिनांक 05.12.2025 को सीतामणी कोरबा के चंदेला होटल में 20 वर्षीय एक युवती की लाश मिली थी,होटल के मैनेजर के मुताबिक दिनांक 04.12.2025 को राकेश मानिकपुरी अपने साथ संध्या कुमारी को लेकर होटल में कमरा बुक किया था, जिन्हे कमरा नंबर-207 दिया गया था।

जो दिनांक 05.12.2025 के सुबह 11.00 बजे तक कमरा बंद होने पर चेक करने पर खिडकी से पैर दिखाई दिया, जिसका कमरा खोलकर चेक करने पर एक युवती मृत अवस्था में पड़ी थी,लिहाजा परिजनों को बुलवाकर फोरेंसिक टीम के द्वारा परीक्षण कर शव का मर्ग इंटीमेशन लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया,

मृतिका के चाचा शिवा दास पिता भीखम दास महंत उम्र 29 साल साकिन मरकाडीह चौकी नैला थाना जांजगीर हा०मु० ढोढीपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला-कोरबा के द्वारा थाना कोतवाली कोरबा में लिखित रिपोर्ट किये जाने पर कि राकेश मानिकपुरी मरकाडीह का रहने वाला है के खिलाफ थाना में हत्या का प्रकरण कमांक 875/2025 धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।
राकेश मानिकपुरी और संध्या होटल के कमरा नम्बर 207 में रूके थे, जिनकी किसी बात पर लड़ाई झगड़ा होने से राकेश मानिकपुरी ने संध्या की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया,जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,
विवेचना के दौरान संदेही आरोपी राकेश मानिकपुरी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, और पूछताछ किये जाने पर आरोपी राकेेेश ने बताया कि वो दिनांक 04.12.2025 को अपनी प्रेमिका संध्या को लेकर चंदेला होटल सीतामणी कोरबा आया और रूम किराया लेकर रूका था, संध्या द्वारा शादी के लिए दबाव डालने पर नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दी,
प्रकरण में आरोपी को माननीय न्यायालय में ज्यूडिसियल रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया,हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली के उपनिरी० महासिंह धुर्वे, उप निरी० शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आर. 685 चन्द्रकांत गुप्ता एवं सायबर सेल के आर. आलोक टोप्पो, आर. श्याम सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



