सक्ती / सक्ती जिले में सब-इंस्पेक्टर पर लगे दुष्कर्म का संगीन आरोप ने पूरे इलाके को हिला दिया, यहाँ एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एक SI ने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती की फिर खुद को अविवाहित बताया और फिर संबंध बनाए, वही अब महिला का दावा है कि बाद में उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है,
मिली जानकारी के अनुसार महिला की बातचीत शोशल मिडिया Facebook पर शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे रिश्ता निजी हुआ,दोनों का भरोसा बना,यहीं से कहानी मोड़ लेती है महिला का आरोप है कि संबंधों के दौरान आरोपी ने छिपकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए,और फिर बाद में इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया गया।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब महिला के गर्भवती होने का दावा सामने आया,आरोप है कि उस दौरान अबॉर्शन कराया गया और फिर लगातार धमकियां दी गईं,वही स्थानीय स्तर पर इस खबर के फैलते ही हलचल तेज हो गई,लोगों के बीच चर्चा है, लेकिन आधिकारिक बयान अभी सीमित हैं। मामला पुलिस से जुड़ा है, इसलिए डर और गहरा है।





