कोरबा /कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल चंदेला के कमरे नंबर 207 में एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला है,मृतका की पहचान संध्या दास निवासी मरकाडीह (अकलतरा), जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है, संध्या होटल के उसी कमरे में जांजगीर निवासी राकेश कुमार नामक युवक के साथ ठहरी हुई थी. सुबह होटल स्टाफ ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो पाया कि युवक गायब था और युवती बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी इसके बाद होटल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई,

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे, कमरे की बारीकी से जांच की गई और सबूत जुटाए गए,पुलिस अब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार युवक राकेश कुमार की तलाश में जुट गई है,

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि हादसा है या फिर किसी आपराधिक वारदात का नतीजा…???



