Skip to content

संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत,जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की कोशिश ने खड़े किए सवाल…

सक्ती / सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है,वही मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दरअसल गाड़ापाली निवासी रोहित यादव की पत्नी नीतू यादव की 4 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई, मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और जब वे गाड़ापाली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में मिली,

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी और उन्हें बेटी का चेहरा तक देखने से रोका गया, मायका वालो द्वारा जब जोर लगाकर मृतिका का चेहरा देखा तो उसके गले में निशान देखने के बाद मायके पक्ष का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी,

जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर pm के लिए भेज दिया है और अब फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आपको बता दें कि नीतू का मायका पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली में है, बताया जा रहा है कि नीतू के पिता बीसी केशन यादव ने मई 2024 में अपनी बेटी की शादी रोहित यादव से की थी।