Skip to content

शारीरिक संबंध के दौरान बिगड़ गई प्रेमिका की हालत, अस्पताल में छोड़कर प्रेमी हुआ फरार,फरार प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस…

पटना / बिहार की राजधानी पटना से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, यहाँ पटना सिटी इलाके में एक जिम ट्रेनर ने न केवल अपनी मंगेतर के विश्वास को तोड़ा, बल्कि उसकी जान जोखिम में डालकर मौके से फरार हो गया,बताया जा रहा है, सगाई से कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई एक युवती की तबीयत शारीरिक संबंध के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद युवक उसे अस्पताल में भर्ती कराकर रफूचक्कर हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती की सगाई अगले कुछ दिनों में होने वाली थी,इसी बीच उसका बॉयफ्रेंड, जो पेशे से एक जिम ट्रेनर है उसे मिलने के लिए बुलाया,दोनों पटना सिटी स्थित एक स्थान पर मिले, जहाँ पर दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए इस दौरान युवती को अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) होने लगा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

युवती की तबीयत जब ज्यादा बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगी तो आरोपी जिम ट्रेनर घबरा गया, वह उसे आनन-फानन में पटना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा,अस्पताल में प्राथमिक कागजी कार्रवाई और भर्ती कराने के बहाने वह वहां से चुपचाप भाग निकला,जब काफी देर तक युवक वापस नहीं लौटा और युवती की हालत नाजुक बनी रही तो अस्पताल प्रशासन को शक हुआ।

उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी,सूचना मिलते ही पटना पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, पुलिस अस्पताल के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान और उसके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके,

डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवती की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है, इधर युवती के परिजनों ने बताया कि उन्हें युवक के साथ उसके संबंधों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और वे सगाई की तैयारियों में जुटे थे,इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

वही मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी जिम ट्रेनर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है,आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।