कोरबा/ जिला पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक पर महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है,
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यातायात में पदस्थ आरक्षक पवन चंद्रा पर महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है,बताया जाता है कि महिला पूर्व में अपने पति से तलाक ले चुकी थी और इस बीच वह पवन के संपर्क में आयी थी,

जिसके बाद पवन महिला को घुमाने फिराने के बहाने बाहर ले जाता था और उसके साथ शाररिक संबंध बनाता था, इस बीच उसने महिला को शादी का प्रलोभन भी दिया था जबकि पवन पूर्व से शादीशुदा है,
बताया जाता है कि महिला ने पिछले दिनों पवन पर शादी का दबाव बनाने लगी तो पवन शादी से मुकर गया,जिसपर महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से कर दी, पुलिस ने मामले में आरक्षक पवन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है…



