Skip to content

शराबी पत्नी से परेशान होकर पति ने गला दबाकर कर दी हत्या,pm रिपोर्ट में हुआ खुलासा–

दुर्ग/दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र के पंदर गांव में शराबी पत्नी से परेशान होकर पति ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और तबियत खराब होने की बात कहते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया,जिसकी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रीति वर्मा नशे की आदी थी इसी बात को लेकर उसका पति होरी लाल वर्मा से आए दिन विवाद होता रहता था, घटना वाले दिन भी महिला नशे में पति से मारपीट कर रही थी उसी दौरान गुस्से में आकर होरीलाल ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी फिर बाद में लोगों को भ्रमित करने के लिए चक्कर आकर बेहोश होने की जानकारी देकर अस्पताल ले गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई,

पुलिस के पूछताछ में आरोपी होरी लाल वर्मा ने बताया कि औंधी गांव में कार्यक्रम के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी,उसके बाद दोनों फोन पर बीच करने लगे उसके बाद घर वालों की सहमति से प्रीति से शादी की,2-3 महीने होने के बाद प्रीति अलग रहने की जिद करने लगी,जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे, लेकिन उसके बाद भी नशे में आए दिन विवाद करती थी जिससे परेशान होकर उसने गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है,

बताया जा रहा है कि प्रीति की यह दूसरी शादी थी प्रीति वर्मा अपने पहले पति से भी शराब के नशे में आए दिन विवाद करती थी जिसके चलते 5 साल पहले छोड़कर अलग रहने लगा,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से न्यायलय ने आरोपी को जेल भेज दिया है..