Skip to content

रोहाना टोल प्लाजा पर पुलिस ने समर्थकों की गाड़ियां रोकने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक–

मुजफ्फरनगर/नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का काफिला मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर उस समय विवादों में घिर गया जब पुलिस ने उनके साथ चल रहे कुछ वाहनों को रोक दिया,

बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी टोल पार कर गई थी, लेकिन पीछे आ रही कुछ गाड़ियों को पुलिस ने रोक लिया,इसके बाद सांसद स्वयं वाहन से उतरकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई,

वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार बातचीत के दौरान एक इंस्पेक्टर हाथ जोड़कर सांसद को स्थिति समझाने का प्रयास करता दिखाई दिया, वहीं सांसद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगते रहे,

बहस के दौरान एक इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह चंद्रशेखर आजाद के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आए और चंद्रशेखर आजाद उन्हें ज्ञान का पाठ पढ़ाते दिखाई पड़े, इस दौरान इंस्पेक्टर ये कहता रहा कि मैं इंस्पेक्टर हूं और इंस्पेक्टर ही रहूंगा गाली नहीं दी थी,

रोहाना टोल पर हुए घटनाक्रम के बाद चंद्रशेखर आजाद का काफिला मेरठ के लिए रवाना हो गया, उनका कहना है कि वह मेरठ में हाल ही में प्रदर्शनकारियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे,साथ ही उन लोगों और उनके परिजनों से भी मिलेंगे जो इस प्रकरण से प्रभावित बताए जा रहे हैं।