कोरबा /कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली,यहाँ चैतमा चौकी क्षेत्र में एक युवक की तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराई,जिससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,
दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है,




