Skip to content

मां के साथ भाई को भी जिंदा जलाना चाहती थी बेटी आयुषी,पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…

जयपुर /राजस्थान की राजधानी जयपुर में 7 लाख रुपए में मां की हत्या की सुपारी देने वाली आयुषी शर्मा इतनी पत्थर दिल है, कि वह अपनी मां और भाई को जिंदा जला कर मारना चाहती थी,कुछ दिनों पहले जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बाद में मां नीरज शर्मा को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या करवाई गई, हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस जांच में बेरहम बेटी की पूरी करतूत सामने आ गई, जिन आरोपियों को आयुषी शर्मा ने मां नीरज शर्मा की हत्या की सुपारी दी।

उन्हें साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि हर हालत में मां की हत्या करनी है, करीब एक महीने पहले थार से कुचलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई,फिर 27 जून को आयुषी की मां और भाई को जिंदा जलाने का प्लान बनाया गया।

आयुषी घर से बाहर सांगानेर चली गई और पीछे से आरोपी आकाश ने जलती हुई कई वस्तुएं आयुषी के घर में फेंकी ताकि आग लगने से आयुषी की मां नीरज शर्मा और उसके छोटे भाई की जिंदा जलकर मौत हो सके,

आरोपी आकाश ने 27 जून की दोपहर करीब 1 बजे आयुषी के घर के बाहर से पहले एक नारियल फेंका, नारियल पर कपड़ा और मोली लपेटे हुए थे,बाद में जलते हुए कपड़े के गुच्छे फेंके गए,ताकि घर में आग लग सके और आयुषी की मां और उसका भाई जिंदा जल सके।

सीसीटीवी फुटेज में आकाश की हरकत कैद भी हो गई,जो जलते हुए कपड़ों के गुच्छे घर में फेंके गए थे वे सीढियों में गिरे थे,घर में मौजूद आयुषी के भाई ने जलते हुए कपड़ों के गुच्छों के मोबाइल से वीडियो भी बनाए जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिए हैं,

दो बार हत्या करने में कामयाबी नहीं मिलने के बाद तीसरे प्रयास में नीरज शर्मा की हत्या कर दी गई, 4 जुलाई की शाम को रेकी की गई,आयुषी की मां जब अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर लौट रही थी,तब आरोपी मोहित शर्मा ने रेकी करते हुए जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही आकाश ने तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो दौड़ाई और आयुषी की मां नीरज शर्मा को कुचल दिया, स्कॉर्पियो में आरोपी अरविंद शर्मा भी मौजूद था,हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई लेकिन आयुषी के मामा राकेश द्वारा शक जताए जाने के बाद पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जिससे सारी सच्चाई सामने आ गई,

पुलिस ने हत्या के आरोप में नीरज शर्मा की बेटी आयुषी शर्मा और उसके ताऊ मोहन स्वरूप को गिरफ्तार किया, साथ ही स्कॉर्पियो से कुचलने वाले आकाश शर्मा, स्कॉर्पियो में सवार रहने वाले अरविंद शर्मा, रेकी करने वाले मोहित शर्मा, सुपारी लेने वाले हेमंत शर्मा और रोहित जाटव को गिरफ्तार किया है,इस हत्याकांड में आयुषी के ताऊ का लड़का बलराम उर्फ रवि भी शामिल था जिसकी तलाश की जा रही है,

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने शाबाशी दी है, इस टीम में एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल, एसीपी हरिशंकर शर्मा, इंस्पेक्टर पूरण मल यादव, सब इंस्पेक्टर गिरिराज, एएसआई बलदेव, हैड कांस्टेबल दयाराम, हैड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल गणेश, कांस्टेबल बिरदी चंद, कांस्टेबल दिलीप सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल हंसा और कांस्टेबल दयाराम शामिल थे।