Skip to content

बोतल्दा अटल राॅक गार्डन घूमने आई युवती से दुष्कर्म, घटना की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार….

 रायगढ़ /रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र स्थित बोतल्दा अटल राॅक गार्डन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है,यहाँ राॅक गार्डन अपने बाॅयफ्रेंड के साथ घूमने आई युवती के साथ दो युवकों कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इधर पीडिता ने अपने साथ हुए घटना की सूचना खरसिया थाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है,

मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिला की रहने वाली युवती अपने मित्र (बॉयफ्रेंड) के साथ बोतल्दा अटल राॅक गार्डन घूमने के लिए आई थी, जहां दोनों राॅक गार्डन पिकनिक स्पाट के उपर पहाड़ के उपर घूम रहे थे, तभी वहां दो युवक पहुंच गए, जिन्होंने पहले दोनों को धमकाया और उनके साथ मारपीट करते हुए रुपए छिन लिए इसके बाद दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,

उनके चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित किसी तरह खरसिया थाना पहुचे और पने साथ हुए घटना की जानकारी दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की,पुलिस जाचं के दौरान उनकी पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटैल 22 साल व थनेश्वर पटैल 20 साल के रूप में हुई,बताया जा रहा है कि ये युवक पहले भी यहां कई तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन इससे पहले पीड़ितो ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया था,

घटना को लेकर खरसिया SDOP सतीश भार्गव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों ही आरोपियों खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लायी है और दोनों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है,