रायगढ़ / रायगढ़ शहर में जुट्मिल थाना क्षेत्र के सावित्री नगर स्थित AVN होटल में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है,यहाँ होटल के कमरे में रुके युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया,
जिसे साथ आई युवती की समय रहते चीख-पुकार और होटल कर्मियों की तत्परता से युवक की जान बच गई, फिलहाल घटना के बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है,

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 3:00 बजे एक युवक और युवती सावित्री नगर’ में ‘AVN होटल पहुंचे और कमरा लिया, होटल में रुकने के महज आधे घंटे बाद ही करीब 3:30 बजे युवक ने कमरे के भीतर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, युवक को फंदे पर लटकता देख साथ आई युवती बदहवास हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी,
युवती की चीख सुनकर होटल के कर्मचारी तत्काल कमरे की ओर दौड़े और दरवाजा खोलकर देखा तो युवक फंदे पर झूल रहा था,कर्मियों ने बिना समय गंवाए युवक को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दी,
मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है, बताया जा रहा है कि युवक जांजगीर चांपा और युवती युवती बिलासपुर की रहने वाली है,
स्थानीय मोहल्लेवासियों का आरोप है कि इस होटल में दिन-रात बाहरी जिलों से आने वाले युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है ‘AVN होटल सावित्री नगर’ में लंबे समय से अपनी अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों के कारण क्षेत्र में बदनाम है,
संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बना AVN होटल -एक ओर जहाँ इस घटना ने शहर के बीचों-बीच संचालित हो रहे इस होटल की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्यवाई की पोल खोलकर रख दी है,
।




