रायगढ़/ रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निर्धारित रायगढ़ प्रवास ऐन वक्त पर रद्द हो गई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के आसमान में क्षेत्र में लो-विजिबिलिटी (धुंध) होने के कारण उनके विमान को जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने में तकनीकी दिक्कत आई, जिसके बाद इस दौरे को निरस्त करने का फैसला लिया गया,

मिली जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायगढ़ पहुंचने वाले थे लेकिन मौसम अनुकूल न होने और रनवे पर पर्याप्त दृश्यता न मिल पाने की वजह से पायलट विमान की सुरक्षित लैंडिंग नहीं करा सका और विमान के न उतर पाने के बाद उनका प्रवास रद्द होने की बात सामने आई है,
दरअसल आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, नितिन नवीन इसी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले थे,




