Skip to content

बीजेपी नेता से मारपीट मामले में चार गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों का निकला जुलुस…

कोरबा /कोरबा जिले में भाजपा नेता एवं पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को शहर की सड़कों पर पैदल घुमाकर कानून का सख्त संदेश दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की शहरभर में सराहना हो रही है, वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि बीते सोमवार दोपहर आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर हमला बोल दिया,हमलावरों ने रॉड, डंडों और बेसबॉल स्टिक से उनके पैरों, विशेषकर घुटनों के नीचे ताबड़तोड़ वार किए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी तलवार लेकर भी मौके पर पहुंचा था, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई,हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शिव बालक सिंह तोमर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी,पुलिस की तेजी का परिणाम यह रहा कि मुख्य आरोपी रज्जाक अली समेत चारों आरोपियों को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें शहर में पैदल घुमाकर आम जनता को यह संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।