दुर्ग /दुर्ग जिले के नंदिनी नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है,यहां 21 वर्षीय युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने टावर के नीचे युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या है या कुछ और इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है,पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों व युवक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे,
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है,वही अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।




