दुर्ग से -गौतम की रिपोर्ट
दुर्ग / अज्ञात कारणों से ई-रिक्शा चालक ने कोर्ट परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेज दिया,आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है,

दरअसल आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (निवासी आपपुरा वार्ड 31, सिटी कोतवाली के पीछे) ने शहर के कोर्ट परिसर में फांसी के फंदें पर झूलता पाया गया, मृतक की तीन बेटियां हैं जो पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं,
इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेज दिया,और आगे की कार्यवाई में जुट गई है,फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



