Skip to content

पेड़ गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बिलासपुर-रायगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट की स्थिति…

रायपुर/कोरबा /प्रदेश में भीषण गर्मी और तपते नवतपा के बीच में मौसम के बदले मिजाज ने अपने साथ एक बेहद दुखद: खबर लेकर आया, राज्य के कई हिस्सों में दोपहर की तेज धूप के बाद शाम को धूल भरी आंधी चली और झमाझम बारिश हुई।

दरअसल इस बदले मौसम के बीच कोरबा जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की एक विशाल डाल टूटने से तीन मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं, वहीं दूसरी ओर, रायगढ़ और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में मौसम तो सुहाना हुआ, लेकिन आंधी ने बिजली व्यवस्था की पूरी तरह से कमर तोड़ दी।

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चोरका दांड गांव की है, कल शाम को जब अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ पानी गिरने लगा, तो गांव के ही रहने वाले तीन दोस्त शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) खुद को भीगने से बचाने के लिए पास ही मौजूद एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिस पेड़ का वो सहारा ले रहे हैं, वही उनकी मौत का कारण बन जाएगा,आंधी का वेग इतना तेज था कि पेड़ की एक भारी-भरकम डाल अचानक टूटकर सीधे तीनों के ऊपर आ गिरी, भारी वजन की चपेट में आने से तीनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,घटना की जानकारी मिलते ही पाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और अब आगे की कार्यवाई जारी है…