Skip to content

पिकअप वाहन में मिले 4 करोड़ रु नगद,दुर्ग क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार…

दुर्ग / भिलाई में 4 करोड़ रु का हवाला पकड़ाया, नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था, मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि अभनपुर से एक पिकअप में भारी मात्रा में कैश रखा गया है,

जिसके बाद हरकत में दुर्ग पुलिस कुम्हारी टोल प्लाजा पर अपनी पुलिस की टीम के साथ तैनात हो गई, इधर पिकअप ड्राइवर पुलिस को देखते ही गाड़ी नहीं रोका और भागने का प्रयास किया जिसे टीम ने पीछा कर भिलाई तीन चरोदा के पास धर दबोचा, पिकअप में बकायदा चैंबर बनाकर कैश रखा गया था,

नकदी लेकर जा रही बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी,इसी दौरान खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन को रोक लिया, पुलिस जांच में रकम के वास्तविक मालिक, परिवहन के उद्देश्य और उससे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी सामने आ सकती है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बरामद रकम किसी कारोबारी लेनदेन से जुड़ी है या किसी अन्य गतिविधि से, आयकर विभाग को दी जा रही सूचना चार करोड़ रुपये की नकदी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की वित्तीय जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना भेजने की प्रक्रिया शुरू की है,

आयकर विभाग की जांच में रकम के स्रोत, स्वामित्व और संबंधित वित्तीय दस्तावेजों का परीक्षण किया जा सकता है, इससे यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि इतनी बड़ी राशि का परिवहन किस उद्देश्य से किया जा रहा था,पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई,सूचना के आधार पर वाहन को रोकना, उसकी सघन तलाशी लेना और गुप्त चेंबर से नकदी बरामद करना इस अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई रही,

मामले में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है, नकदी का स्रोत और मालिक कौन ? जांच जारी चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस के सामने सबसे महत्वपूर्ण सवाल रकम के वास्तविक स्रोत और स्वामित्व का है,पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकदी किस व्यक्ति या संस्था से संबंधित है और इसे नागपुर क्यों ले जाया जा रहा था,

हालांकि, केवल बड़ी मात्रा में नकदी मिलने या वाहन में गुप्त चेंबर होने से रकम के अवैध स्रोत का अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता, इसके लिए वित्तीय दस्तावेजों, संबंधित व्यक्तियों के बयान और जांच के अन्य तथ्यों का परीक्षण आवश्यक होगा,खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस नियमानुसार आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर रही है,

दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के साथ रकम के वित्तीय स्रोत की जांच की जा रही है,आयकर विभाग को सूचना भेजने की प्रक्रिया भी जारी है, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद नकदी के संबंध में कौन-सी कानूनी धाराएं लागू होंगी और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी….