रायगढ़ /रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में जिंदल रोड, जगतपुर में गांजा रेड की कार्रवाई की,पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोमती यादव नाम की महिला अपने घर के सामने झोले में गांजा रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रही है, सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया,
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पीले रंग के झोले में रखे सफेद प्लास्टिक पैकेट से 845 ग्राम गांजा, कीमत 42,250/- तथा गांजा बिक्री की रकम 230/- नगद बरामद हुई,मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, कार्रवाई में आरक्षक दिलसिंह कंवर, आरक्षक कीर्ति सिंह राजपूत एवं महिला आरक्षक परसिना टोप्पो शामिल रहे,
साथ ही कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू के नेतृत्व में दिनांक 20 सितंबर 2026 को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे स्थित मीना होटल में रेड कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि होटल संचालक द्वारा काउंटर के पास शराब रखकर बिक्री की जा रही है,
तलाशी के दौरान काउंटर के पास एक सफेद प्लास्टिक थैले में 7 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की एवं 22 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 29 पाव शराब, कीमत करीब 2,600/- बरामद की गई। मामले में आरोपी मीना काक (42 वर्ष), निवासी रामभांठा रायगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई,
वही दूसरी कार्यवाई में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीजी 13 द फेमस ढाबा अवैध शराब बिक्री सूचना पर पुलिस की रेड, अवैध बिक्री के लिए रखी अंग्रेजी शराब, बीयर और 13,910 /-नगद जब्त, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास स्थित CG 13 द फेमस ढाबा में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ढाबे के काउंटर के पास दो प्लास्टिक बोरियों में रखी सुपर देशी प्लेन मदिरा 20 नग, शेरा देशी प्लेन मदिरा 6 नग, जम्मु स्पेशल व्हिस्की 12 नग, 1848 माल्ट व्हिस्की 11 नग तथा सेवन हिल्स बीयर 11 नग, कुल 14.320 बल्क लीटर शराब, कीमत करीब 6,600/- बरामद की, साथ ही काउंटर में रखी शराब बिक्री की 13,910 /-नगद रकम भी जब्त की गई।
मौके की जप्ती कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई,आरोपी रिशु कुमार सिंह (25 वर्ष) के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई,
इधर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए सक्रिय किये गये मुखबीर से ग्राम कोलम में अवैध बिक्री की सूचना प्राप्त हुई,थाना तमनार पुलिस ने ग्राम कोलम भगवती नगर में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई की,
पहली कार्रवाई में पुलिस ने जगन्नाथ मांझी (21 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की। दूसरी कार्रवाई में इसी क्षेत्र में धरा राम मांझी (30 वर्ष) के मकान-बाड़ी से दो 5-5 लीटर जरीकेन में रखी कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, प्रधान आरक्षक बनारसीलाल सिदार, विपिन पटेल, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं पुरुषोत्तम सिदार शामिल रहे,
लैलूंगा पुलिस ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम खेड़आमा में कार्रवाई करते हुए गोरखनाथ चौहान (45 वर्ष) के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब, कीमत 900/- बरामद की। इसी क्रम में ग्राम पोतरा अटल चौक के पास दूसरी कार्रवाई में करमू एक्का (62 वर्ष) के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 10 लीटर महुआ शराब, कीमत 1,000/- जब्त की गई,दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई,दोनों कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा जप्ती की वीडियोग्राफी कर ई-साक्ष्य तैयार किया गया,
वहीं थाना पुसौर पुलिस ने सराईपाली रोड पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर जा रहे पुरन चौहान (29 वर्ष), निवासी लेबड़ा थाना भूपदेवपुर को पकड़ा,आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त की गई, आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई,





