Skip to content

भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल,मेडिकल कालेज में चल रहा है इलाज…

रायगढ़ /रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, इस हादसे में दाहिना पैर कट गया है,

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा ‘112’ की मदद से घायल युवक को तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायगढ़ भेजा गया,

जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है,अत्यधिक चोट और सदमे की वजह से फिलहाल युवक अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं है,

​प्रशासन और पुलिस ने लोगो से अपील-परिजनों की तलाश भूपदेवपुर पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना भेज दी है और लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस घायल युवक को पहचानता है या उसके परिवार/परिचितों के संबंध में कोई भी जानकारी रखता है, तो वह तुरंत थाना भूपदेवपुर (जिला रायगढ़) से संपर्क करे।

संपर्क नंबर: 7879555494- कृपया इस खबर और तस्वीर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि समय रहते यह सूचना घायल युवक के परिजनों तक पहुँच सके।