Skip to content

दो बच्चों के पिता (प्रेमी)के लिए महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा–

यूपी /उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अवैध संबंध में हाई-वोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है,दरअसल ये पूरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां आधी रात को ससुर को बेटे की गैरमौजूदगी में अपनी बहू के कमरे से अजीब आवाजें सुनाई दीं, जिसे सुनकर वह चौंक गया इसके ससुर ने आसपास के लोगों को जुटा लिया और स्थानीय पुलिस भी बुला ली.

इसके बाद बहू का कमरा खुला तो अंदर से उसका प्रेमी निकला और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, ऐसे में पुलिस दोनों को थाने ले आई. वहीं बाहर नौकरी कर रहे विवाहिता के पति को भी बुलाया गया फिर थाने में ही हाई-वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ और  विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई,

जिसके बाद दिनभर फूलपुर थाने में दोनों पक्षों और गणमान्य लोगों के बीच घंटों पंचायत चली. लेकिन, मामले में नया मोड़ तब आया जब विवाहिता ने पुलिस और अपने ससुराल वालों के सामने दो टूक कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है.

महिला ने दावा किया कि शादी से पहले से ही उसका उस युवक के साथ प्रेम संबंध था और वे दोनों एक मंदिर में शादी भी कर चुके हैं,परिजनों के मुताबिक महिला की शादी साल 2019 में हुई थी और उसके एक बेटा और एक बेटी भी हैं.

महिला जब किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हुई तो लाचार पति ने लिखित रूप से पुलिस को पत्र सौंपते हुए कहा कि यदि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाना चाहती है तो उसे अब कोई आपत्ति नहीं है,पति ने सिर्फ अपने दोनों बच्चों को अपने पास रखने की इच्छा जताई,

इस बीच मायके पक्ष ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जिस युवक के साथ जाने की जिद पर विवाहिता अड़ी है, वह युवक भी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है,दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है और युवक के घरवालों को भी बुलाया गया है. यदि आपसी सहमति से रास्ता नहीं निकलता है, तो विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.