कोरबा जिले में एसईसीएल के बलगी विद्युत सब-स्टेशन में शनिवार देर रात 15 से 20 कबाड़ चोर गिरोह ने हमला कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, घायल सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 11:10 बजे अकेले ड्यूटी पर था,इसी दौरान 15 से 20 लोग लाठी, चाकू और लोहे की रॉड लेकर सब-स्टेशन परिसर में घुस आए,

बिना किसी बातचीत के उन्होंने उस पर हमला कर दिया,हमले में संजय कुमार के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं,उसने बचाव की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने लगातार मारपीट करते रहे, घटना के बाद आरोपियों के जाने के बाद उसने अपने साथियों को सूचना दी, जिन्होंने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया,
घायल गार्ड ने बताया कि सब-स्टेशन में अक्सर उसे अकेले ड्यूटी करनी पड़ती है, यहां पहले भी चोरी के प्रयास हो चुके हैं, कुछ समय पहले अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हटा लिया गया,
इससे सब स्टेशन सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है,हाल ही में सुराकछार खदान क्षेत्र में भी चोरी की घटना सामने आई थी, मामले में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी,
घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है,




