Skip to content

दुकानदार की सूझबूझ से ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश हो गई नाकाम…

बिहार /पटना में एक दुकानदार की सूझबूझ से ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम हो गई,दरअसल  मास्क लगाकर ज्वेलरी शॉप में घुसी लड़कियों ने दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर दिया, पटना के दीघा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

जहां दो लड़कियां मुंह पर मास्क लगाए हुए एक ज्लेलरी शॉप में घुसती है और जेवरात खरीदने का नाटक करती है. थोड़ी देर तक खरीदारी का नाटक करने के बाद लड़की ने दुकानदार की आंखों में पेपर प्रे से हमला कर दिया.

हालांकि, दुकानदार ने चालाकी के साथ तुरंत बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया और दोनों लड़कियां पकड़ी गई.

मिली जानकारी के अनुसार दीघा पुलिस थाना क्षेत्र में कुर्जी पुल के पास स्थित ‘मां वैष्णवी ज्वेलर्स’ का बताया जा रहा है.

ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका फुटेज सामने आया है.दोनों युवतियां ग्राहक बनकर दुकान में आई थीं और शुरू में गहने दिखाने को कहा था.

जब दुकानदार राजेश कुमार उन्हें गहने दिखा रहे थे, तभी लड़कियों ने पेपर स्प्रे निकाला और उन पर पेपर स्प्रे से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों की योजना दुकानदार को बेबस करके गहने लूटकर फरार होने की थी.

हालांकि, वो दोनों ऐसा करने में नाकामयाब रहे और दुकानदार की सूझबूझ के बाद दोनों आरोपी पकड़े गए. दुकानदार ने बहुत ही चालाकी से दोनों को दुकान के अंदर बंद किया और बाहर निकलकर चिल्लाना शुरू कर दिया.

जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया. पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद दीघा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों लड़कियों को बचाया और हिरासत में ले लिया.

फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है,पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या ये महिलाएं किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है या यह उसकी पहली कोशिश थी,