Skip to content

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में एक युवती की गई जान पांच  अन्य हुए घायल…

बालोद/बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई,वही कार सवार पाचं अन्य लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है,दरअसल दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास हुआ,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया,

बताया जा रहा है कि डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे,इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया,

हादसे में 21 वर्षीय शारदा पाटिल नामक युवती की मौके पर ही मौत हो गई,शारदा बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं,हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।

 घटना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं, दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है,

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है,  हालांकि  पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा करेगी,,