कोरबा /कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सुबह सवेरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालाक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दर्जन मवेशियों को कुचल दिया, इस घटना में जहाँ छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास हुआ,घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया और चालक को उरगा पुलिस के हवाले कर दिया।

त्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था,इसी दौरान धनराज पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशियों का झुंड अचानक उसकी चपेट में आ गया,चालक वाहन पर रफ्तार नियंत्रण नहीं किया और ट्रेलर सीधे मवेशियों के बीच घुसा दिया,
वाहन की चपेट में आने से छह मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया,और चालक को वाहन समेत उरगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया, पुलिस अब वाहन चालक के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाई कर रही है…




