कोरबा /कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में पोड़ी बस स्टैंड के पास दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से दो नाबालिग स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया,
मृतक दोनों बच्चे सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया,

मिली जानकारी के अनुसार कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी 13 वर्षीय बूटी गोस्वामी और 12 वर्षीय दशरथ गोस्वामी अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी से पोड़ी बस स्टैंड सामान लेने पहुंचे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी,
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे,हादसे में बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है,
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए,हादसे से नाराज लोगों ने मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया,
जिससे करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, इधर घटना की सूचना पर बांगो थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे,अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश दी,
इसके बाद तहसीलदार ने दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की,आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया,पुलिस ने हादसे में शामिल टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है,
मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है, वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं,उन्होंने क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर निर्माण, नियमित पुलिस गश्त और यातायात नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम की मांग की है,




