Skip to content

तृणमूल नेता व नगर पालिका चेयरमैन के खेत ने उगला नोटों से भरी बोरियां…

कोलकाता / बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में गिरफ्तार तृणमूल नेता व नगर पालिका चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई बड़े राजफाश कर रही है, होटल से गिरफ्तारी के बाद को पुलिस उन्हें साथ लेकर तृणमूल कार्यालय के पास स्थित खेत में पहुंची जहां जमीन खोदकर नोटों से भरे चार ट्राली बैग और एक बोरा बरामद किया गया।

लाखों रुपये मिलने की पुष्टि हुई है, हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि रकम कई करोड़ तक पहुंच सकती है,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरामद सभी बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी थीं,इससे पहले सोमवार रात पुलिस ने एक परित्यक्त कंप्यूटर सेंटर से लगभग चार हजार सरकारी तिरपाल और करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए थे।

आरोप है कि 24 मई की रात दीपंकर और उनके सहयोगी सरकारी तिरपालों को वाहन में भरकर हटाने की कोशिश कर रहे थे,सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, उससे पहले आरोपित फरार हो चुके थे,घटनास्थल पर भारी मात्रा में जले हुए दस्तावेज भी मिले।

जिला परिषद पदाधिकारी के घर से 27 लाख नकद और 626 कारतूस बरामद, इसी बीच गोबरडांगा में तृणमूल नेता और जिला परिषद कर्माध्यक्ष अजीत साहा तथा उनके भाई सुजीत साहा को भी गिरफ्तार किया गया है।

उनके घर से 27 लाख रुपये नकद, 626 राउंड गोलियां, पिस्तौल, एयरगन और विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है, विपक्ष ने इसे राज्य में वसूली और भ्रष्टाचार के संगठित नेटवर्क का प्रमाण बताया है।