Skip to content

तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा जेल…

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना के क्षेत्र ग्राम सराईपाली की बीच बस्ती में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सराईपाली बीच बस्ती में दिलीप सिदार नामक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर खुलेआम लहरा रहा है तथा आम लोगों को गाली-गलौज कर डरा-धमका रहा है,

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया, पुलिस टीम ने गांव में युवक की पतासाजी करते हुए उसे तालाब के पास तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की, आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में वैधानिक कार्रवाई की गई,

आरोपी दिलीप सिदार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी दिलीप सिंह सिदार पिता ईश्वर प्रसाद उम्र 32 वर्ष सा0 सराईपाली थाना पूंजीपथरा जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया,इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, विक्रांत भगत एवं सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही…