Skip to content

105 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई….

रायगढ़ / रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमी में अवैध महुआ शराब की खेप पकड़ी है,थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर बिक्री के लिए रखी गई 105 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है,

दरअसल कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमी निवासी सुशांतो डहरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है, सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की,

इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुशांतो डहरिया पिता भगवानों डहरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कलमी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया, शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर पहले वह आनाकानी करता रहा,

पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखे गए 15-15 लीटर क्षमता वाले सात प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 105 लीटर महुआ शराब पुलिस के समक्ष पेश की, पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 10,500 /-रुपये कीमत की अवैध महुआ शराब जब्त की, आरोपी सुशांतो डहरिया के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर थाने लाया गया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक बंशी रात्रे, मनोज कुमार यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही….