Skip to content

सड़क पर युवकों को बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी,5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल….

रायगढ़ / सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना युवकों को पड़ा भारी, चक्रधरनगर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 5 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल,

दरअसल 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच युवक कर रहे थे खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकतें,पहले पुलिस ने युवकों की पहचान कर अभिभावकों के साथ थाने बुलाकर समझाइश दी, और धारा 170 BNSS और 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश,एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर पांचों युवकों को कराया गया जेल दाखिल,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 नवंबर की रात्रि 2 अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जा रहे थे, इस दौरान युवक चलती मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय हरकतें कर रहे थे और उसका वीडियो भी बना रहे थे,

युवकों की इन हरकतों को एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर को इसकी जानकारी दी,थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में लाया,एसएसपी द्वारा युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए,

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने पुलिस टीम के माध्यम से वीडियो के आधार पर पांचों युवकों की पहचान कर उन्हें उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाया,पुलिस ने युवकों को समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्वयं के लिए जानलेवा है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालती है,

इसके बावजूद उनके कृत्य की गंभीरता को देखते हुए पांचों युवकों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई,उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर चक्रधरनगर पुलिस ने पांचों को जेल दाखिल कराया,

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना समझदारी नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान को जोखिम में डालना है, अभिभावक भी अपने बच्चों की गतिविधियों और वाहन चलाने के तौर-तरीकों पर नजर रखें, रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे वीडियो और गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रही है,

स्टंटबाजी, अशोभनीय हरकत करते पकड़े गए–
(1) विद्याधर देवांगन पिता नारायण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर सिंधी कॉलोनी पक्की खोली थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(2) ऋतिक बरेठ पिता चेतन बरेठ उम्र २1 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी थाना चक्रधरनगर
(3) आशीष चौहान पिता उजागर चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कोलीनी चक्रधरनगर
(4) आकाश शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी पहाड़ मंदिर रोड कौहाकुंडा चक्रधरनगर
(5) मनीष शर्मा पिता बोधी शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर

एसएसपी शशि मोहन सिंह की दो टूक –स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफार्म रहती रायगढ़ पुलिस की मॉनिटरिंग सेल की निगरानी में…