कोरबा /कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराईडांड में 11 नवंबर की रात शत्रुघ्न दास के घर हुई सनसनीखेज डकैती कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे कथित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इस कार्यवाही का खुलासा किया गया,

इस मामले में पुलिस पहले ही 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनसे नकदी, हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए गए थे,कुछ कथित आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस ने अब जिन तीन कथित आरोपियों को पकड़ा है, उन सभी के विरुद्ध धारा 310(2), 310(4), 61 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नई गिरफ्तारी के साथ तराईडांड डकैती कांड की पूरी साजिश लगभग स्पष्ट हो चुकी है, पुलिस का दावा है कि अब तक कुल 22 कथित आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले की कड़ियां तेजी से जुड़ रही हैं वहीं शेष अन्य कथित फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम लगातार जमीनी स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है,
पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, जबकि डकैती कांड का पर्दाफाश होने से वारदात के पीछे की पूरी कहानी भी सामने आने लगी है।
आरोपीगण का नाम पता–
01 लक्ष्मी नारायण श्याम दुकालू राम श्याम 36 वर्ष बसहा चार भाड़ा, थाना सीपत
02 विनोद कुमार सलाम शिवचरण सिंह सलाम 45 वर्ष करताल भद्रपारा, थाना पाली, जिला कोरबा (हाल–गोदाम के पीछे, थाना पाली)
03 अक्षय कुमार पावले (अक्कू पावले) स्व. चरण सिंह पावले 23 वर्ष सुतार दिग्रापाड़ा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा
इन तीनों आरोपियों से की गई जप्ती..
लूट की गई नगदी रकम –कुल 1070/- (1, 2, 5, 10 एवं 20 के सिक्के)
बरामद हथियार – 02 नग तलवार
घटना में प्रयुक्त वाहन –पिकअप वाहन क्रमांक – CG 10 BS 4686 (जिसे पृथक जप्त किया गया है)
जप्ती का अब तक का कुल विवरण–
✔️ कुल 05 नग चार पहिया वाहन जप्त
✔️ अब तक गिरफ्तार 22 आरोपियों से कुल ₹ 66,000 नकद बरामद
✔️ पुलिस अब तक कुल लगभग ₹ 45 लाख की संपत्ति जप्त कर चुकी है
✔ पुलिस जांच में प्रमुख तथ्य
➤ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण
➤ गाँव की रैकी की पुष्टि
➤ संदिग्ध वाहनों के मूवमेंट की पुष्टि
➤ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट
➤ गुप्त मुखबिर से अहम जानकारी प्राप्त
➤ जप्त हथियारों से घटनास्थल की पुष्टि
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि —किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल – 112 में दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
अब तक कुल 22 आरोपी गिरफ्तार, आगे और गिरफ्तारी संभव…पुलिस टीम अभी भी गाँव में नज़र बनाकर रखे हुए है।



