Skip to content

जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में अज्ञात युवक ने खुद को लगाई आग,मौके पर ही मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच–

सक्ती/सक्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जनरल वार्ड में एक युवक ने खुद को आग लगा ली,घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी सी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया, हालांकि इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई,वहीं घटना स्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई हैऔर पता लगाया जा रहा है कि युवक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया..?

 पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं,फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है,

वही मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी, इस घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में चर्चाओ का माहौल गर्म है,पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।