Skip to content

छात्रा की दुपट्टे से गला घोंटकर निर्मम हत्या,पुलिस टीम मौके पर शव को कब्जे में लेकर शुरू की अपनी जाचं…

बरेली/ उत्तर प्रदेश के CB गंज इलाके में 23 वर्षीय D.El.Ed छात्रा नीतू गंगवार की हत्या का मामला सामने आया है, घटना 15 तारीख की बताई जा रही है, जब छात्रा परीक्षा केंद्र से लौट रही थी, पुलिस के अनुसार रास्ते में ही उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की छानबीन की और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई,मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड सहित तकनीकी जांच भी शुरू की गई है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

शव मिलने से हड़कंप परिजनों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।